VIDEO: इस्लाम को लोगों ने इसलिए अपनाया क्योंकि यह धर्म ऊंच नीच को छोड़ बराबरी की बात करता है- कन्हैया कुमार

,

   

जवाहर लाल नेहरू के पूर्व छात्राध्यक्ष कन्हैया कुमार का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। विडियो में कन्हैया कुमार इस्लाम पर अपना भाषण दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वह भारतीय मुस्लिम हैं, अरब से नहीं आए।

विडियो में कन्हैया कह रहे हैं, ‘हमारा इतिहास यहां से जुड़ा रहा है, हम सारे के सारे लोग अरब से यहां चलकर नहीं आए हैं। हम यहीं पर पले हैं, बढ़े हैं और इस धर्म की जो खासियत थी और जो पुराने धर्म थे,जिसमें छुआछूत था। उसकी वजह से लोगों ने इस धर्म को अपनाया है क्योंकि यह शांति की बात करता है, बराबरी की बात करता है। मस्जिद में ऊंच-नीच नहीं होता।
https://youtu.be/zdVCwwwi0aY
विडियो में 5:47 मिनट पर, सुना जा सकता है कि कन्हैया आजाद का जिक्र करते हुए यह बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने अपने एक भाषण में कहा था कि यह देश मेरा भी उतना ही है जितना बाकी धर्म के लोगों का। मैं जन्म से भारतीय हूं, अरब से यहां चलकर नहीं आया।