एएफसी एशियन कप में यूएई के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को पक्षियों के पिंजरे में बंद कर दिया गया था। इस घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद अधिकारियों ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। अबुधाबी में खेले गए इस मैच में यूएई ने भारत को 2-0 से हरा दिया। इस वीडियो में पक्षियों के पिंजरे में कुछ भारतीय कैद हैं और एक आदमी हाथ में डंडा (छड़ी) लेकर बाहर बैठा है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हाथ में छड़ी लेकर आदमी मजदूरों से पूछता है कि वे किसका समर्थन कर रहे हैं तो फैंस कहते हैं भारतीय टीम का। इस पर वह मजदूरों को कहता है कि यह सही नहीं है क्योंकि वे यूएई में रहते हैं और उन्हें यूएई का समर्थन करना चाहिए।
🔻دولـة الامارات العربية المتحدة
النائب العام للدولة: تم اتخاذ الإجراءات القانونية ضد صاحب فيديو حبس أشخاص من الجنسية الآسيوية داخل قفص طيور ليدفعهم لتشجيع المنتخب الإماراتي وعرضه على النيابة المختصة باعتبار أن هذا المسلك جريمة معاقب عليها قانونا ولايعبر عن قيم التسامح فالإمارات pic.twitter.com/twUlfbsXaQ— فاطمــة الحبسية🇴🇲 جواهر_عمانية (@Omani_gawaher) January 11, 2019
भारतीय फैंस से यूएई को समर्थन करने के लिए कहा
वह पिंजरे पर छड़ी घुमाते हुए बंधकों से दोबारा पूछता है कि वे किसका समर्थन करेंगे इस बार फैंस का जवाब होता है यूएई। इसके बाद वह पिंजरा खोल देता है और फैंस बाहर निकल जाते हैं। यूएई में ऐसे मामलों में छह महीने से 10 साल तक की सजा और 50,000 से 20 लाख दिरहम (13,611 डालर से 5.44 लाख डालर) तक का जुर्माना हो सकता है। यूएई के अटॉर्नी जनरल के ऑफिस ने एक बयान में कहा, ‘वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति को दिखाया गया है जिसने पक्षियों के पिंजरे में एशियाई मूल के कई पुरुषों को कैद कर रखा है और वह कैदियों को एएफसी एशियई कप में भारत के खिलाफ मैच में यूएई की राष्ट्रीय टीम का समर्थन करने को कह रहा है।’
बंधक बनाने वाले व्यक्ति ने इसे सिर्फ मजाक बताया है
इस बीच इस वीडियो को यूट्यूब को पर डालने वाले ने कहा कि उसने इसे बस मजाक की तरह किया था। उसने लोगों से उसकी भावना समझने की गुजारिश करते हुए कहा, ‘ये सभी लोग मेरे कर्मचारी हैं। एक को मैं 22 साल से जानता हूं। मैं इस फार्म में इन लोगों के साथ रहता हूं, हम एक ही थाली में खाना खाते हैं। मैंने उन्हें मारा नहीं, ना ही वास्तव में किसी को कैद किया था। गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक शारजाह पुलिस ने वीडियो सार्वजनिक होने के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।