मुम्बई: समुन्दर के किनारे बिना मास्क घुम रहे पांच लोगों को पुलिस ने मुर्गा बनाया!

,

   

महाराष्ट्र में जैसे जैसे कोरोना के केसेस बढ़ते ही जा रहे हैं,महाराष्ट्र सरकार व पुलिस की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं।

महाराष्ट्र पुलिस ने बिना मास्क लगाए लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करना शुरू कर दिया गया है। मैरीन ड्राइव पर कल शाम कुछ लोग बग़ैर मास्क लगाए घूम रहे थे।

मुम्बई पुलिस के जवानों ने उन लोगों को मुर्ग़ा बनाकर मरीन ड्राइव की फुटपाथ पर काफ़ी दूर तक चलवाया।हालाँकि पुलिस चाहती तो इन लोगों का चालान भी बना सकती थी।

पुलिस की इस कार्रवाई को सोशल मीडिया पर कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं जबकि कुछ लोगों ने इसे पुलिस की ज्यादती बताया है।

साभार- राष्ट्रीय हिन्द मेल