हैदराबाद: वेलेंटाइन डे पर बजरंग दल की गुंडागर्दी, प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवाई!

,

   

14 फरवरी यानी प्यार का दिन, जहां प्रेमी जोड़े इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं वहीं इस आयोजन के विरोधी भी कम नहीं हैं।हैदराबाद से वैलेंटाइन डे पर मोरल पुलिसिंग का मामला सामने आया है जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक जोड़े की एक पार्क में जबरन शादी करा दी।इस मौके पर उन्होंने वैलेंटाइन के पुतले भी जलाए।

https://twitter.com/im_KingKohli/status/1095950549806080000?s=19

टाइम्स नाऊ हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ता आज सुबह से ग्रुप बनाकर शहर मे निकल गए और सभी संभावित स्थानों जैसे-टूरिस्ट स्पॉट, सिनेमाहाल्स, पार्क,होटल, हुसैनसागर एरिया जैसी जगहों पर प्रेमी जोड़ों की तलाश कर रहे थे।

वहीं पुलिस भी इनके पीछे लगी थी और एक जगह पर उनसे वैलेंटाइन पुतले को उनसे छीना। वहीं कुछ जगहों पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पुतले को आग लगाने मे सफल रहे।

https://twitter.com/flyerankit/status/1095976972583235584?s=19

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप ने कांडलाकोया ऑक्सीजन पार्क में जो शहर के बाहर स्थित है वहां एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। बजरंग दल के कार्यकर्ता यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने उनको जबरन शादी के लिए बाध्य किया और सारी घटना की वीडियोग्राफी भी कर ली। वहीं पुलिस का इस मामले पर कहना है कि ये जोड़ा रजामंदी से शादी को तैयार था इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।