VIDEO: बीजेपी मंत्री सीपी सिंह ने लगाया अल्लाहुअक्बर का नारा!

,

   

कांग्रेस के जामताड़ा के मुस्लिम विधायक इरफान अंसारी से झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सीपी सिंह द्वारा तथाकथित तौर पर जय श्रीराम का नारा लगवाने को लेकर उत्पन्न विवाद शुक्रवार को मानसून सत्र की समाप्ति के साथ ही थम गया। सत्रावसान के बाद विधानसभा परिसर में दोनों साथ-साथ नजर आए।


जागरण डॉट कॉम के अनुसार, दोनों ने एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रख ‘हम साथ-साथ हैं’ का नारा बुलंद किया। इसके साथ ही बीते दो दिन से मीडिया में चल रही मनगढ़ंत खबरों और मंत्री सीपी सिंह द्वारा मुस्लिम विधायक इरफान अंसारी से तथाकथित तौर पर जबरन जय श्रीराम का नारा लगाने का विवाद थम गया।

दोनों ही नेताओं ने एक स्वर में कहा, हम धर्म की नहीं, विकास की राजनीति करते हैं। हमारी जोड़ी राम- रहीम की है, चाचा-भतीजे की है। गंगा-जमुनी संस्कृति में हम विश्वास करते हैं।

धर्म कोई हो, सम्मान करते हैं। इस दौरान इरफान ने जहां जय श्रीराम का नारा बुलंद किया, वहीं सीपी सिंह ने अल्लाह-हू-अकबर कह कर इस मामले पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया।