शाहिन बाग: आन्दोलनकारियों को सता रहा है गणतंत्र दिवस के बाद कारवाई का डर!

, ,

   

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के शाहीन बाग में तिरंगा फहराया गया है। यह तिरंगा शाहीन बाग में उस जगह फहराया गया है, जहां पिछले करीब डेढ़ महीने नागरिकता संशोधन अधिनियम और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है

 

 

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, शाहीन बाग में आज सुबह 9.30 बजे करीब 10 लाख लोग एक साथ राष्ट्रगीत जन गण मन गाकर विश्व के किसी भी राष्ट्रगान को एक साथ गाए जाने वाले रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, शाहीन बाग में नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल लोग अब पुलिसिया कार्रवाई की अफवाहों से सहमे हुए हैं।

 

 

हर घंटे सोशल मीडिया पर नई अफवाह तैर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि धरने को हटाने के लिए पुलिस गणतंत्र दिवस सकुशल निपटने का इंतजार कर रही है। इसके बाद, देर रात पुलिसिया कार्रवाई की आशंका है।

 

 

इन अफवाहों के बीच लोग शनिवार को भी बीच सड़क पर डटे रहे। शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों की नारेबाजी पहले की तरह थी, लेकिन उतना जोश नहीं दिख रहा था।

 

ज्यादातर लोग पुलिस की कार्रवाई की चर्चा करते दिखे। शुक्रवार को लंगर पर कार्रवाई के बाद लोगों का आरोप है कि पुलिस कभी भी बर्बरतापूर्वक कार्रवाई कर सकती है। ज्यादातर लोग इन अफवाहों को दूसरों के मोबाइल पर शेयर भी कर रहे हैं।

शाहीन बाग में प्रदर्शन के चलते बंद रास्ते को खुलवाने के लिए स्थानीय लोग दो फरवरी को सड़कों पर पैदल मार्च करेंगे। रास्ता बंद होने से इन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल मार्च सरिता विहार से निकाला जाएगा।

 

इसमें कई दूसरे मोहल्लों के लोग भी शामिल होंगे। लोगों का कहना है कि शाहीन बाग प्रदर्शन में लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारी उस रास्ते से पैदल जाने वालों से भी मारपीट कर रहे हैं।