VIDEO: गैर- मुस्लिम सबसे ज्यादा पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं- दिग्विजय सिंह

   

भगवा आंतकवाद के जरिए हिन्दुओं पर निशाना साधने के बाद अब मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। माना जा रहा है कि दिग्विजय का ये बयान हिन्दुओं की तरफ इशारा है।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने कहा- पाकिस्तान से आईएसएस के लिए जासूसी करने वाले जो लोग पकड़े गए हैं उसमें मुस्लिम कम हैं गैर मुस्लिम लोग ज्यादा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा और बजरंग दल के लोग आईएसआई से पैसे ले रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा पर भी हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने कहा- भाजपा और बजरंग दल के लोग पाकिस्तान और आईएसआई से पैसे ले रहे हैं इस पर ध्यान दीजिए।

बता दें कि दिग्विजय सिंह शनिवार को भिंड में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मुगल शानसकाल में गोहत्या नहीं होती थी।

बल्कि इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध था, लेकिन जब अंग्रेज आए तो उन्होंने अपनी सेना के लिए गो हत्या करना शुरू कराया। दिग्विजय ने कहा- लोग धार्मिक आयोजनों पर लाखों रुपए खर्च करते हैं। करें कोई आपत्ति नहीं लेकिम जितना खर्च आयोजन करने में होता है यदि 10 फीसदी गायों की सेना में लगाया जाए तो गायों की दुर्दशा नहीं होगी।

वहीं, भिंड के बाद ग्वालियर में भी दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा- धारा 370 हटाए जाने पर एक बार फिर से सरकार पर हमला बोला है। ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में दो झंडे कोई बड़ी बात नहीं है।

अमेरिका में जो फेडरल सिस्टम लागू है उसमें राज्यों के अलग झंड़े हैं और देश का अलग झंडा है। दिग्विजय सिंह ने कहा-कर्नाटक राज्य ने भी अपने अलग झंड़े की मांग की है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन तरह के लोग थे।

जिसमें से कुछ लोग चाहते थे पाकिस्तान के साथ शामिल हों, कुछ चाहते थे आजादी मिले और कुछ चाहते थे कि भारतीय संविधान के अंतर्गत प्रजातंत्र को मजबूत किया जाए। पहले दो तो पहले से ही हिंदुस्तान से नाराज थे। अब जो मेन स्ट्रीम पार्टी के लोग थे, उन्हें इन लोगों ने जेल में बंद कर दिया।