वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े की जबरन शादी: बजरंग दल के 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ़ मामला दर्ज

,

   

पुलिस ने मेडचल में वेलेंटाइन डे के दिन एक पार्क में कुछ लोगों के जरिए एक जोड़े का विवाह करने की घटना के खिलाफ 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी क्रम में बजरंग दल ने इस बात से इंकार किया कि जिस जोड़े का विवाह किया गया है उस घटना से बजरंग दल से कोई नाता है। इसी बीच खबर आई है कि जिस जोड़े का पार्क में विवाह रचा गया था, वे दोनों घर नहीं लौटे है।

साक्षी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, बजरंग दल ने वेलेंटाइन डे का विरोध करते हुए पार्क में मिलने वाले जोड़ों का विवाह जबरन कराने की धमकी दी थी। इसी बीच मेडचल में एक पार्क में कुछ लोगों ने एक जोड़े जोड़े का विवाह करवा दिया। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया।

इसी क्रम में हैदराबाद और साइराबाद पुलिस ने वेलेन डे के विरोध में प्रदर्शन करने वाले 70 से अधिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

दूसरी ओर वेलेंटाइन डे का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग एक युवती और युवक के साथ विवाह रचा रहे थे। शुरू में यह माना गया है कि यह विवाह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने करवाया। लेकिन बजरंग दल ने उनके कार्यकर्ताओं के शामिल होने से इनकार किया है।

इसी बीच इस घटना ने नया मोड़ ले लिया है। जिस युवक युवती का पार्क में विवाह रचा गया, वे दोनों घर नहीं लौटे है। मेडचल पुलिस इंस्पेक्टर गंगाधर ने मीडिया को बताया कि अलवाल, सूर्यानगर निवासी कांतारेड्डी जयपाल रेड्डी ने की है कि बी टेक प्रथम वर्ष में पढ़ रही उनकी बेटी को सुबह कॉलेज जाने के लिए आईजी प्रतिमा के पास छोड़ दिया था। इसी क्रम में उनके रिश्तेदार ने फोन करने बताया कि उनकी बेटी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसके बाद वे तुरंत कॉलेज पहुंचे। लेकिन वहां उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी आज कॉलेज नहीं आई है। लड़का भी उनका रिश्तेदार है। इसके बाद वे पार्क पहुंचे। लेकिन वहां भी उनकी बेटी नहीं थी। इसके बाद उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।