VIDEO: इस बच्चे को सुनिए, क्या कहता है वो कन्हैया के बारे में!

,

   

कन्हैया कुमार अखिल भारतीय छात्र परिषद (AISF), जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की स्टूडैंट विंग है, के नेता हैं।

वह 2015 में जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। फरवरी 2016 में जेएनयू में एक कश्मीरी अलगाववादी, 2001 में भारतीय संसद पर हमले के दोषी, मोहम्मद अफजल गुरु को फांसी के खिलाफ एक छात्र रैली में राष्‍ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

उन्हे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हे 2 मार्च 2016 में अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था, क्योंकि राष्ट्र विरोधी नारों में भाग लेने का पुलिस द्वारा कन्हैया कुमार का कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया।

इसके इलावा जेएनयू के कुलपति द्वारा गठित एक अनुशासन समिति भी विवादास्पद घटना की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर, कन्हैया कुमार और सात अन्य छात्रों को अकादमिक तौर पर वंचित कर दिया गया।

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कन्हैया कुमार का विरोध किया था। उनके ऊपर देशद्रोह का मुकादमा चल रहा है। कन्हैया कुमार की हाल ही में एक किताब छपी है जिसका नाम ‘बिहार टू तिहार’ है।

वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा कन्हैया कुमार के बारे में कुछ बातें कह रहा है।

इस बच्चे को सुनिए, क्या कहता है वो कन्हैया के बारे में। देखें वीडियो: