VIDEO: शाहिन बाग में पिस्तौल लेकर घूसा शख्स, प्रदर्शनकारियों को दी धमकी

,

   

देशी की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

 

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

 

इसी बीच मंगलवार को एक व्यक्ति प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए पहुंचा। इस दौरान व्यक्ति ने प्रदर्शनकारियों को लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकी दी है।

 

 

जिसका वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से 52 सेकेंड का जारी किया गया है।

 

 

वायरल वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है प्रदर्शनकारियों व्यक्ति को पकड़ने-पकड़ने की आवाज लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है, कि व्यक्ति भागने में सफल हुआ है या नहीं।

 

 

बता दें कि केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर अड़ी हुई है। बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में सीएए के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हमें डंके की चोट पर कहते हैं, जिसको प्रदर्शन करना है करे हम सीएए को वापस नहीं लेंगे।

 

नागरिका कानून, नागरिका देने का कानून है न की छिनने का। नागरिकता कानून से भारत के लोगों पर कोई असर नहीं होगा, ये कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है।