VIDEO: मनसा मूसा: ऐसा मुसलमान जो ‘इतिहास का सबसे अमीर आदमी’!

, ,

   

जब भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात होती है तो लोग अक्सर कुछ ही लोगों के नाम लेते हैं. वहीं भारत की बात की जाए तो लोग टाटा, बिरला, या फिर अंबानी को दुनिया के अमीर लोगों में मानते हैं. वहीं अगर बात दूसरे देशों की हो तो लोग अरब के शेखों को भी अमीर मानते हैं. वहां के शेखों के पास भी अथाह संपत्ति है.

वहीं बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में नंबर एक पर आते हैं. वह आज के समय में सबसे अमीर व्यक्ति हैं. लेकिन कभी अफ्रीका का यह शख्स दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति हुआ करता था.

यह शख्स माली साम्राज्य का राजा मंसा मूसा प्रथम था जिसने 1312 से 1337 के बीच यहां शासन किया. इस व्यक्ति को संपूर्ण मानव इतिहास का सबसे अमीर इंसान कहा जा सकता है. उस समय इसके पास $400 मिलियन की प्रॉपर्टी मौजूद थी.

मंसा मूसा उस दौर में नमक और सोने का कारोबार किया करता था. वह खुद को सच्चा मुसलमान मानता था और उसने अपने राजपाट के दौर में कई मस्जिद भी बनवाई थीं. इसके अलावा उसने कई विश्वविद्यालय, स्कूल और शैक्षणिक संस्थान भी खुलवाए. उसने अपनी जिंदगी में मक्का की एक मशहूर तीर्थ को भी अंजाम दिया जिसमें उसने खुले हाथों से पैसे लुटाए.

इस यात्रा में कुल 60,000 सोने के सिक्के खर्च हुए. मूसा के साम्राज्य में वर्तमान दौर का घाना, टिंबकटू और माली का इलाका आता है.

अफ्रीका के जंगलों में रहने वाला माली साम्राज्य का राजा मंसा मूसा प्रथम अगर आज जिंदा होता तो वो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहला स्थान प्राप्त करता. इस राजा ने करीब 1312 से 1337 तक शासन किया और यहीं से इसने अरबों की संपत्ति जुटाई.