मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने नेताओं को दिलाई क़ुरआन की शपथ!

, ,

   

इंदौर में कांग्रेसियों द्वारा पार्षद उम्मीदवारों को कुरान की कसम खिलाने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही राजनितिक गलियारों घमासान मच गया है।

एमपी पंजाब केसरी पर छपी खबर के अनुसार, जहां एक ओर मुस्लिम समाज के रहनुमा इससे नाराज बताए जा रहे हैं। वही बीजेपी पार्टी भी इसकी आलोचना कर रही है। क्या राजनीति में धर्म का सहारा लेना ठीक है?

कहते हैं सियासत में कसमे वादे नहीं चलते हैं। मामला चन्दन नगर में कांग्रेसी जलसा था और उसमे कांग्रेस के पार्षद के उम्मीदवारों को शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कुरान की कसम खिलवाई। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो से जहां एक ओर मुस्लिम इलाको में लोगो ने नाराजगी जताई है। तो वहीं महजबी रहनुमा भी इससे काफी नाराज नजर आ रहे है। साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

दरअसल चन्दन नगर इलाके में कांग्रेस के एक जलसे में पार्षद के उम्मीदवारों को विनय बाकलीवाल ने कुरान की कसम खिलवाकर कहा की जिसे भी टिकट मिलेगा सबको उसकी मदद करना है।

साथ ही बाकलीवाल ने दोहराते हुए कहा की कुरआन की कसम खाइये, जिसे टिकट मिलेगा सब उसकी मदद करेंगे। साथ ही सब मिलकर महापौर के उम्मीदवार संजय शुक्ला को वोट दिलवाएंगे।

नेताओं ने तो कुरआन की कसम खा ली और तालियां भी बजाई लेकिन वहां खड़े कुछ लोग इससे नाराज नजर आये।

बाकलीवाल ने जोश-जोश में कुरान की कसम तो खिलवा दी। लेकिन बाद में उन्हें कई लोगों ने फोन लगाकर इसका विरोध किया।

वहीं अब कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए वीडियो को काट छांट कर वायरल किया गया है, और मैं इसलिये घोर निंदा करता हूं। आगे इस मामले की पुलिस जांच की मांग करूंगा।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद राजनितिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, और भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कुरान कि कसम खिलवाने के पीछे की हकीकत ये है की बाकलीवाल और शुक्ला को पूरा यकीन है की कांग्रेस पार्टी से जुड़ा मुसलमान पार्टी की पीठ में छुरा घोंपेगा।

इसी डर के कारण बाकलीवाल कांग्रेस पार्टी से जुड़े मुसलमानों को कुरान की कसम खिलवा रहे हैं।

दोनों कांग्रेस के नेता बताएं, क्या उन्होंने अपने समाज में जाकर लोगों को कसम खिलवाई क्या? नहीं दिलवाई, क्योंकि कांग्रेस को ये मालूम है कि हमसे जुड़ा मुसलमान गद्दारी कर सकता है। सभी मुस्लिम कांग्रेस नेताओ को इस बारे में विचार करना चाहिए।