ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी से आ रही है। यहां तीन मुस्लिम महिलाओं के साथ एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स मे मार- पीट की है।यह शर्मनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
اعتداء عنصري بالضرب على امرأة #مسلمة حامل تدعى "رنا الأسمر 31 عاما" في الشهور الأخيرة من الحمل، في #أستراليا،… pic.twitter.com/sIIuA6Z3bO
— DOAM (@doamuslims) November 21, 2019
रिपोर्ट लूक डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, सिडनी के एक कैफे में तीन महिलाएं आपस में बात कर रही थी। इसमें से एक महिला गर्भवती भी थी। तभी अचानक उनके पास एक शख्स आया और गर्भवती महिला को पिटने लगा।
उसने गर्भवती महिला पर कई मुक्के और थप्पड़ मारे इसके बाद वह उसे लात से मारने लगा। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
स्कार्फ पहने की वजह से की गई पिटाई
इस मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने बताया ये हम’ला स्कार्फ से सिर ढकने के चलते हुआ है। बता दें हाल ही में ‘चार्ल्स स्टर्ट यूनिवर्सिटी’ ने एक शोध किया था जिसमें पता चला था कि ऑस्ट्रेलिया में ‘इस्लामोफोबिया’ की स्थिति रही है।
इसके लेकर अक्सर हिं’सा होती है खासकर स्कार्फ से सिर ढकने वाली महिलाओं को इसमें काफी ख’तरा रहता है। रिसर्च में पाया गया कि शारीरिक हम’ले या उत्पी’ड़न का शि’कार रहीं 113 महिलाओं में से 96 प्रतिशत ने हेडस्कार्फ पहना हुआ था।