VIDEO: बलात्कार नेहरु खानदान की देन है- साध्वी प्राची

,

   

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार यह सब नेहरू खानदान की देन है।

संजीवनी टुडे पर छपी खबर के अनुसार, साध्वी प्राची ने कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार ये सब नेहरू खानदान की देन है। बता दें कि देश में हाल की रेप की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भारत रेप कैपिटल के रूप में विकसित हो रहा है।

बतादें कि राहुल गांधी के अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में दिए इस बयान के बाद साध्वी प्राची ने अब ये विवादित बयान दिया है।

साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमलाकर कहा कि अखिलेश जब सत्ता में होते हैं, तब बलात्कारियों को बचाते हैं और विपक्ष में रहने पर धरने पर बैठते हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को उन्नाव रेप कांड के खिलाफ विधानसभा के बाहर मौन धरने पर बैठे थे।

साध्वी प्राची ने हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर के 4 आरोपियों के एनकाउंटर पर हैदराबाद पुलिस की तारीफ कर कहा कि हैदराबाद पुलिस से सीख लेकर यूपी पुलिस को भी उन्नाव कांड पर ऐसी ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। साध्वी ने उन्नाव कांड के दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।