VIDEO: तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग और हत्या हत्या: इलाज़ में की गई लापरवाही!

,

   

भारत में फिर माब लिंचिंग की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह घटना झारखंड राज्य में हुई है जहां जमशेदपुर से गांव लौट रहे मुस्लिम युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया और उस पर चोरी का आरोप लगाकर ज़बरदस्ती जय श्रीराम और जय हनुमान का नारा लगाने को कहा। युवक को रात भार बिजली के खंभे से बांध कर रखा गया। भीड़ ने उस युवक की ख़ूब पिटाई की।

[get_fb]https://www.facebook.com/100000308122436/posts/2453743941312519/[/get_fb]

पुलिस ने मार पीट करने वालों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने के बजाए माब लिंचिंग का निशाना बनने वाले युवक को ही चोरी के आरोप में गिरफ़तार कर लिया।

[get_fb]https://www.facebook.com/100006967997005/posts/2363377707237806/[/get_fb]

मारे गए युवक की पत्नी शाइस्ता परवीन का कहना है कि कुछ ही महीने पहले उनका निकाह कदमडीहा गांव के तबरेज़ अंसारी से हुआ था, यह गाँव झारखंड के सरायकेला ज़िले के खरसांवा थाना क्षेत्र का हिस्सा है।

[get_fb]https://www.facebook.com/100004040994589/posts/1662463887231628/[/get_fb]

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, शाइस्ता ने कहा मैंने पुलिस से इसकी लिखित शिकायत की है, उन्हें मेरी रिपोर्ट दर्ज कर मुझे इंसाफ़ दिलाना चाहिए, तबरेज़ सिर्फ 24 साल के थे, उनका क़त्ल किया गया है, इस मामले में पुलिस और जेल प्रशासन ने लापरवाही की है, इसकी उच्चस्तरीय जाँच होनी चाहिए।

भारत के भीतर ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी यह विचार पाया जाता है कि मोदी सरकर में अल्पसंख्याकों पर हमले बढ़े हैं।