VIDEO: मिलिए, तेलंगाना के समीर और सानिया से, शरीर में टच होते ही जल उठते हैं LED बल्ब!

,

   

तेलंगाना के समीर और सानिया दोनों भाई बहन से जुड़ी एक रोचक घटना वायरल हो रही है। इनके बदन से सटते ही एलईडी बल्ब जलने लगते हैं। कई बार कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिनसे विज्ञान भी चकमा खा जाता है। ऐसा ही हो रहा है तेलंगाना के आदिलाबाद में, जहां दो छोटे छोटे भाई बहनों के विज्ञान को चुनौती देने वाले कारनामे इन दिनों वायरल हो रहे हैं। ये भाई बहन महज छूकर LED बल्ब जला देते हैं।
https://youtu.be/krNGCY0JoVw
मामला आदिलाबाद के बेला मंडल जिले का है, यहां एक गांव में समीर और सानिया लोगों के कौतूहल का केंद्र बन गए हैं। इन दोनों भाई बहनों के शरीर में कहीं भी छूने से LED बल्ब जल उठते हैं। गांव जहां बिजली नहीं है, वहां ये भाई बहन अपने शरीर के छूने भर से बल्ब जलाकर रोशनी कर रहे हैं।

ज्योंहि ये खबर उड़ी आस पास के गांवों से लोग आकर ये चमत्कार देख रहे हैं। बच्चों के पिता चांद पाशा ने बताया कि उन्हें पहले बच्चों के इस हुनर की जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले वो LED बल्ब लेकर आए थे, संयोग से समीर ने उसे हाथ में लिया और बिना किसी बिजली कनेक्शन के बल्ब जल उठा।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार बिजली अधिकारियों ने इस संबंध में किसी चमत्कार की आशंका को खारिज कर दिया है लेकिन इसकी वजह वो भी पता नहीं लगा पाए हैं।

पावर यूटिलिटी सुपरिटेंडेट जे उत्तम का कहना है कि किसी के शरीर से छूने पर बल्ब का जलना असंभव है। इसे जलाने के लिए न्यूट्रल औऱ फेस होना जरूरी है। लेकिन ये हो क्यों रहा है,इस पर वो कुछ नहीं कह पाए।

उधऱ लोगों की भीड़ इन बच्चों को देखने के लिए उमड़ रही है। इनके घर बिजली है और इन्हें उन घरों में इस चमत्कार को करने के लिए भेजा जा रहा है जहां बिजली कनेक्शन नहीं है। लोग LED बल्ब के अलावा दूसरे किस्म और ब्रांड के बल्ब लाकर टेस्ट कर रहे हैं और वो भी जल उठते हैं।