VIDEO: CAA और NRC के खिलाफ़ पंजाब के लुधियाना में विरोध प्रदर्शन!

,

   

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश के कई हिस्साें में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। संसद में पास किए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ पंजाब के कई शहरों में लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। लुधियाना के अलग-अलग मुस्लिम संगठनों ने शनिवार को रोष मार्च निकाला और डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।


सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की अगुआई पंजाब के शाही इमाम अतीक उर रहमान ने की।

रोष मार्च जामा मस्जिद से डीसी दफ्तर तक निकाला गया। इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में मुसलमान समुदाय के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
https://youtu.be/JHra0maiBZM
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आरोप लगाया कि मुस्लिमों के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश इस विधेयक के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। यह कानून मुस्लिमों के अधिकारों का हनन है।
https://youtu.be/2Y8TDFOKJ4I
पंजाब के शाही इमाम की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन
उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और वे इस कानून का डटकर विरोध करेंगे। बता दें कि कानून के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे। शनिवार को कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।