विकास दुबे एनकाउंटर: यूपी पुलिस पर उठे कई सवाल!

,

   

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक नाटकीय घटनाक्रम में मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर विकास दुबे मारा गया है। पुलिस के अनुसार एएसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से लेकर कानपुर आ रही थी।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, कानपुऱ के निकट भौंती में एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। इसके बाद विकास दुबे पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई विकास दुबे मारा गया।

 

इससे पहले गुरुवार को भी अल सुबह फरीदाबाद से गिरफ्तार कर कानपुर लाया जा रहा विकास का साथी प्रभात भी एन्काउंटर में मारा गया था। बताया जा रहा है उसकी गाड़ी भी पंचर हुई थी। उसने भी पुलिस के हथियार छीनने की कोशिश की थी।

 

एन्काउंटर के बाद यूपी पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। यूपी के आला अधिकारियों ने वही घटनाक्रम बयान दिया है जो अक्सर सभी एन्काउंटर के बाद सुनने को आता है। बताया जा रहा है कि विकास दुबेे के एन्काउंटर की आशंका पहले से ही व्यक्त की जा रही थी।

 

गुरुवार रात को ही सुप्रीम कोर्ट में एक वकील घनश्याम उपाध्याय ने याचिका दायर की है।

 

इसमें भी विकास के एन्काउंटर का शक जताया गया था। वहीं अखिलेश यादव से लेकर प्रियंका वाड्रा और दिग्विजय सिंह ने भी इसे फर्जी एन्काउंटर करार दिया है।