विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आई बेटी!

, ,

   

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अब एक बच्ची के पैरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी, 2021 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया।

साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, अनुष्का और विराट आज ही के दिन अस्पताल पहुंचे थे। कपल ने अगस्त 2020 में अपनी प्रेग्नेसी की घोषणा की थी।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बच्चे को कोरोनियल कहा जाएगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना काल के दौरान के बच्चों को कोरोनियल के नाम से जाना जा रहा है। इसके अलावा इस काल के दौरान के बच्चों को कोविड-किड्स भी कहा जा सकता है।

अगस्त 2020 में, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने घोषणा की थी कि वे जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे के आने तैयारी कर रहे हैं।

दोनों ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में अनुष्का को काले पोल्का डॉट ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है। वहीं उनके साथ उनके पति विराट कोहली खड़े थे।

दोनों इस बात की जानकारी शेयर करते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने इस फोटो को कैप्शन दिया, “और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021।

पिछले कुछ दिनों से, अनुष्का शर्मा हमें स्वादिष्ट भोजन की झलक दे रही थीं, जिसका आनंद वह अपनी गर्भावस्था के दौरान ले रही थीं।

अभिनेत्री ने रविवार (10 जनवरी) को सिंधी ब्रंच का आनंद लेते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। इसके पहले, अनुष्का ने अपने पालतू कुत्ते के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। दोनों को फर्श पर लेटा देखा जा सकता था।