इस राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा!

, ,

   

महाराष्ट्र में सोमवार रात से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिससे राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है जो देश में सबसे ज्यादा है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि वहीं दूसरी ओर कुछ अच्छी खबर भी है कि मुंबई में कोरोना वायरस के 12 उपचाराधीन मरीज ‘ठीक’ हो गये हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 23 नए मरीजों में से छह मुंबई से हैं, सांगली जिले से नौ, पुणे के तीन लोग हैं, सतारा से दो मामले हैं और अहमदनगर, कल्याण-डोंबीवली और ठाणे से एक-एक मामले सामने आए हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि इनमें से आठ लोगों का पश्चिम एशियाई देशों के दौरे का इतिहास है तथा आठ अन्य अमेरिका, ब्रिटेन और दक्षिण अमेरिका से लौटे थे।

 

अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि दो मरीजों को पहले संक्रमित हो चुके कोविड-19 के दो वाहकों से यह रोग लगा।

 

मुंबई में फिलहाल 41 मरीजों का इलाज किया जा रहा है जबकि राज्य में तीन लोगों की मौत इस संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

 

पुणे में 18 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि पिंपरी चिंचवाड़ में 12 लोगों का उपचार हो रहा है। नवी मुंबई और कल्याण डोंबीवली में पांच-पांच मरीज भर्ती हं जबकि नागपुर, यवतमाल और सांगली में चार-चार मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

 

ठाणे और अहमदनगर में तीन-तीन मरीज इलाजरत हैं जबकि सतारा में भी दो संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।