Vivo का यह 5G फोन लॉन्च, जानिए, कीमत और फीचर्स!

,

   

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो ने अपने घरेलू मार्केट यानी चीन में नया 5G हैंडसेट लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Vivo S6 5G है।

 

जागरण डॉट कॉम टची छपी खबर के अनुसार, चीन में इस फोन को एंड्रॉइड 10 और 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2698 चीनी युआन यानी करीब 28,600 रुपये है।

 

वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2998 चीनी युआन यानी करीब 31,880 रुपये है। इसे ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसे चीन की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

 

Vivo S6 5G के फीचर्स: इसमें 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2400 × 1080 है। यह फोन ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनोस 980 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है।

 

इसमें माली-जी76 एमपी5 जीपीयू दिया गया है। इसके साथ ही 128 जीबी और 256 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर काम करता है। यह फोन ड्यूल-मोड 5G के साथ आता है।