एक पंजाबी बच्चे का कुत्त के सामने भांगड़ा डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
पंजाब केसरी पर छपी खबर के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे को लग रहा है कि वो जो कर रहा है उसमें कुत्ते भी मजा ले रहा हैं।
🤣🤣😂😂 pic.twitter.com/0ZI7yU9MSM
— Vinesh Kataria (@VineshKataria) October 3, 2020
दरअसल एक बच्चा सड़क पर खड़ा होकर भांगड़ा डाल रहा है और एक घर के अंदर गेट के पास दो कुत्ते उसे ऐसा करता देख भौंक रहे हैं लेकिन बच्चा अपनी ही धुन में मस्त है। इस वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है।
🤣🤣😂😂 pic.twitter.com/0ZI7yU9MSM
— Vinesh Kataria (@VineshKataria) October 3, 2020
वीडियो आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है, इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि ‘मुसीबत के द्वार पर खड़े होकर बेफिक्री से मजे करने की कला हमें इस बच्चे से सीखनी चाहिए।
🤣🤣😂😂 pic.twitter.com/0ZI7yU9MSM
— Vinesh Kataria (@VineshKataria) October 3, 2020
बहुत से बच्चे और बड़े भी दरवाज़ा होने के बावजूद डर जाते हैं लेकिन वह आनंद ले रहा है। यह वीडियो कहां का इसके बारे में जानकारी नहीं है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो बच्चे साइकिल से कही जा रहे हैं, तभी एक घर के अंदर दो छोटे कुत्ते उन्हें दिखते हैं। फिर क्या था कुत्ते को देखकर एक बच्चा साइकिल से उतरता है और गेट के पास खड़े कुत्तों के सामने भांगड़ा डालने लगता है।
कुत्तों को समझ नहीं आता कि बच्चा कर क्या रहा है लेकिन वो जैसे-जैसे वो लड़का डांस कर रहा है, कुत्तों भी जोर-जोर से भौंकते हुए उछलते हैं। अगर बच्चा रुकता है तो कुत्ते भी रूक जाते। बच्चा फिर डांस करने लगता तो कुत्ता भी शुरू हो जाते। लोग वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं और बच्चे की तारीफ कर रहे हैं कि उसने अपने साथ कुत्तों को भी नचा दिया।