मुस्लिम भाइयों के कहने पर शिवसेना के साथ कांग्रेस आई- अशोक चौहान

,

   

एक बयान से महाराष्ट्र की सियासत में फिर से बवाल मच गया है। यह बयान कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा मंत्रिमंडल में मंत्री अशोक चव्हाण के एक बयान पर जबरदस्त सियासी घमासान छिड़ गया है

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, CAA के खिलाफ एक प्रोटेस्ट के दौरान अशोक चव्हाण ने कहा कि मुस्लिम भाइयों के कहने के बाद ही महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई।

 

मुस्लिमों ने कांग्रेस से कहा था बीजेपी उनकी सबसे बड़ी दुश्मन है। ऐसे में बीजेपी को रोकने के लिए शिवसेना के साथ सरकार बनाएं।

 

अशोक चव्हाण के इस बयान के बाद उद्धव ठाकरे बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी ने पूछा है कि क्या यही बाला साहेब का हिंदुत्व है जिसकी बात शिवसेना करती थी। आखिर उद्धव ठाकरे सरकार बनाने के बाद इतने लाचार क्यों है।

 

अशोक चव्हाण CAA के विरोध में एक प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। इस प्रोटेस्ट में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे।

 

मुस्लिम समुदाय के तुष्टिकरण की इस कोशिश पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। किरीट सोमैया ने पूछा क्या मुसलमानों के वोट बैंक के लिए कांग्रेस नागरिकता कानून का विरोध कर रही है।