अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर शिवसेना नेता संजय राउत ने दिया बड़ा बयान!

, ,

   

मुंबई पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को हिरासत में लेने पर बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को बीजेपी नेताओं ने बदले की कार्रवाई करार दिया है।

 

नवोदय टाइम्स पर छपी खबर के अनुसार, अब इस मामले में शिवसेना ने जवाब देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सरकार कभी बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करती, यहां कानून का राज है।

 

दरअसल, मुंबई पुलिस ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार किया। अर्नब की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार सवालो में घिर गई है।

 

 

अब इस मामले में पत्रकारों ने शिवसेना सांसद संजय राउत से सवाल किया।

 

अर्नब गोस्वामी पर पुलिस की कार्रवाई क्या बदले की भावना से हुई पुछे जाने पर संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार कभी बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करती, महाराष्ट्र में कानून का राज है।

 

पुलिस को जांच में कोई सबूत हाथ लगा होगा तो पुलिस किसी पर भी कार्रवाई कर सकती है।