पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प!

,

   

पश्चिम बंगाल में आमचुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में टकराव लगातार बढता ही जा रहा है। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस झड़प में 25 भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की समाचार हैं। भाजपा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनकी टीएमसी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई है।

अापको बताते जाए कि सांसद अर्जुन सिंह पर रविवार को हुए हमले के विरोध में भाजपा ने आज 12 घंटे का बंद बुलाया है। 24 परगना जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

आपको बताते जाए कि रविवार को भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार हमला किया गया था। सांसद अर्जुन सिंह ने टीएमसी समर्थकों पर कार तोड़ने का आरोप लगाया था।

घटना पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में हुई थी। भाजपा सांसद श्यामनगर पार्टी कार्यकर्ताओं के पास गए थे। इसी दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर दी। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने इसके लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया था।