कोरोना वायरस से संबंधित अपडेट्स के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया WhatsApp नंबर!

, , ,

   

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी (WHO) ने भी कोरोना से संबंधित भ्रामक जानकारियों को रोकने और लोगों तक सही जानकारियां पहुंचाने के लिए वॉट्सऐप पर ऑफिशियल चैनल जारी किया है।

 

आज यू पर छपी खबर के अनुसार, यूजर्स फोन में +41798931892 नंबर को अपने कॉन्टैक्ट में ऐड कर सकते हैं और WHO के साथ चैट कर सकते हैं।

इस चैनल पर भी आपको भारत सरकार के वॉट्सऐप चैनल की ही तरह बॉट के जरिए जानकारी मिल जाएगी। फिलहाल ये बॉट दुनियाभर में महामारी के आंकड़े, टिप्स, कोरोना से जुड़े FAQs, ट्रैवल अडवाइस और हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की लेटेस्ट खबरें जैसी जानकारियां दे रहा है।

 

फिलहाल कोरोना वायरस यानी COVID-19 की वैक्सीन या फिर कोई इलाज नहीं मिल पाया है। लेकिन अच्छी बात ये है कि आप अपनी सूझ बूझ से इससे बच सकते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से लेकर भारत और दुनिया में हर जगह इसे लेकर गाइडलाइन और एडवाइजरी जारी हो रही है।

 

अगर आप वाटस्अप यूज करते हैं तो भारत की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने एक हेल्प डेस्क लॉन्च किया है। वााटस्अप के जरिए आप कोरोना वायरस से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं।

 

दो नेशनल हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए गए हैंं। +91 11 23978046 और 1075। अब सरकार ने WhatsApp के लिए चैटबॉट बनाया हैै। इसे MyGov Corona Helpdesk का नाम दिया गया है. यहां आपके सवाल का रियल टाइम जवाब मिलेगा।

वााटस्अप यूजर्स के लिए बनाए गए इस चैटबॉट कोरोना वायरस को लेकर आपके पूछे गए सवाल का जवाब देगा। यहां आपको वॉट्सऐप पर पर कोरोना वायरस से जुड़े सवाल सेंड करने है और रिप्लाई रियल टाइम मिलेगा।

 

 

सरकार द्वारा कोरोना वायरस की जानकारी के लिए बनाए गए इस हेल्प डेस्क को यूज करने का तरीका ये है।

 

अपने स्मार्टफोन में 9013151515 को सेव कर लेंं। आप इसे किसी भी नाम से सेव कर सकते हैं जैसे – CornonaVirus Help Desk. अब आपको WhatsApp ओपन करना है और जिस नाम से आपने इस कॉन्टैक्ट को सेव किया है उसे सर्च करेंे।

सर्च करने के बाद चैट विंडो खुलेगी, अब आप यहां कोरोना वायरस से जुड़े कोई भी सवाल लिख कर सेंड कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप पूछ सकते हैं कि कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए या फिर इसके क्या लक्षण हैं। यहां आपको ऑटोमेटेड रिप्लाई मिलेगा जिसके लिए सरकार ने बॉट तैयार किया है।

 

ऑटोमैटेड रिप्लाई में एक लिस्ट है। इस लिस्ट में क्वेरीज दी गई हैं। आप इनमें से कोई भी क्वेरी चुन कर इसी चैट में सेंड कर सकते हैं। फिलहाल ये ऑप्शन सिर्फ इंग्लिश में ही उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे हिंदी लैंग्वेज में भी किया जा सकता है।

 

साभार- आज तक