प्रत्येक बालिका के खाते में 1 लाख रुपये जमा करेंगे: भाजपा की खुशबू

, ,

   

तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेता खुशबू सुंदर ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह हर छोटी लड़की के खाते में एक लाख रुपये जमा करेंगी।

वन इंडिया हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की नेता खुशबू सुंदर ने शनिवार यानी 27 मार्च को न्यूज एजेंसी एएनआई को कहा कि महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना बेहद जरूरी है।

इसलिए अगर हमारी सरकार बनती है तो लड़कियों के पैदा होते ही हम उनके खाते में एक लाख रुपए जमा करवाएंगे। इससे उनको जिंदगी जीने में आसानी मिलेगी।

खुशबू सुंदर ने कहा, राज्य के विकास के लिए एक हिस्सा दिया जाता है। हम ये राहत राशि भी उसी तर्ज पर देंगे। राज्य में इससे कम से कम हमें बालिकाओं को मदद मिल जाएगी और कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सक्षम हो जाएंगे।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल 2021 को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

राज्य की 234 सीटों के लिए कांग्रेस-द्रमुक और भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन के साथ मतदान होगा प्रमुख समूह एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।