मध्यप्रदेश की जमीन पर लव जिहाद नहीं चलने दूंगा- शिवराज सिंह चौहान

, ,

   

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि मैं मध्यप्रदेश की धरती पर ‘लव जिहाद’ किसी भी कीमत पर नहीं चलने दूंगा। उसके लिए हम कानून बना रहे हैं।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, यह देश को तोड़ने का षड्यंत्र है, इसे किसी भी कीमत पर हम कामयाब नहीं होने देंगे।

 

बता दें कि भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश में जहां लव जिहाद को लेकर कानून का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश भी जल्द इसे लेकर कानून लाने वाला है।

 

हरियाणा, कर्नाटक के बाद अब भाजपा अपनी गठबंधन सरकार वाले राज्य बिहार में भी लव जिहाद कानून बनाना चाहती है।

 

इसके अलावा बिहार में भी लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की बीत चल रही है। हाल ही में गिरिराज सिंह ने कहा था, मेरा मानना है कि ‘लव जिहाद’ आज सामाजिक समरसता के लिए एक तरह से कैंसर हो गया है।

 

अब कई राज्य इसके लिए कानून बनाने की मुहिम में लग गए हैं। बिहार को भी इसको सांप्रदायिकता का नाम न देकर सामाजिक समरसता के लिए लव जिहाद पर काम करने की जरूरत है।

 

वहीं, लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति भी गर्म हो गई है। भाजपा ने इस मुद्दे पर शिवसेना को घेरना शुरू कर दिया है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लव जिहाद की घटनाओं पर कानून लाने का समर्थन कर मामले को नया मोड़ दे दिया है।

 

इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में भाजपा लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने का प्रस्ताव लाएगी।