पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12 हजार से अधिक नये मामलें!

, ,

   

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में तेजी से तेजी से सुधार हो रहा है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12,194 मामले सामने आए हैं।

इस दौरान 92 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 9 लाख 4 हजार 940 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 6 लाख 11 हजार 731 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं।

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। भारत में फिलहाल 1 लाख 37 हजार 567 एक्टिव केस हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 55 हजार 642 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 11,106 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 97.31% हो गई है।

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 996 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 1.26% है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.43% है।