यूपी में एक महिला ने पति की दुसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या की!

, ,

   

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक महिला ने अपने पति की दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

टीवी 9 भारतवर्ष पर छपी खबर के अनुसार, गोली लगने से घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला सात महीने की गर्भवती थी। आरोपी घर से ही एक पिस्टल लेकर पहुंची और उसके पेट में गोली मार दी। दोनों महिलाएं अलग-अलग रहती हैं और उनका पति ट्रक चालक है।

 

ट्रक चालक मुहम्मद जफर की पहली पत्नी शबाना बच्चों के साथ रहती है। दूसरी पत्नी आलिया हरथला स्थित अब्दुल्ला तिराहा के निकट विद्यानगर में किराए की मकान में दो माह से रह रही थी। वह हिंदू थी और मुहम्मद से शादी करने के बाद नाम बदल लिया था।

 

सोमवार शाम आलिया अपने पहले पति के चार वर्षीय छोटे बेटे के साथ दवा लेने बाजार गई थी।

 

करीब सवा सात बजे आलिया वापस घर लौट रही थी। वह अपने घर से करीब 50 मीटर पहले पीछे से आलिया की सौतन शबाना आ गई। उसने आलिया को गोली मार दी।

 

गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल के आसपास सनसनी फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

 

एसएसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना गृहकलह का परिणाम लग रही है। आरोपित महिला शबाना गिरफ्तार है। उसने बताया कि आलिया से उसके पति ने प्रेम विवाह किया था। वह गर्भवती थी। बच्चा होने पर संपत्ति का बंटवारा होता, इसलिए हत्या कर दी।