आत्मसम्मान वाली महिला दुष्कर्म के बाद अपनी जान दे देगी- कांग्रेस चीफ़

, ,

   

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने दुष्कर्म की शिकार हुई महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, यूडीएफ के ‘विश्वासघात दिवस’ के दौरान हुए एक विरोध बैठक में बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आत्मसम्मान वाली महिला दुष्कर्म की घटना होने पर तुरंत अपनी जान दे देगी।

 

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर रोज जब वह उठती है तो दावा करती है उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। एक महिला जो यह कहती है कि उसका पूरे राज्य में दुष्कर्म हुआ था, उसे तैयार कर पर्दे के पीछे रखा जाता है।

 

 

वह पूछती रहती है कि उसे कब बाहर आना है। मुख्यमंत्री, आपका यह खेल यहां नहीं चलेगा। यह ब्लैकमेल करने की राजनीति यहां काम नहीं करेगी।

 

 

उन्होंने आगे कहा कि केरल के लोग आपके खेल को समझ चुके हैं। अगर आपको लगता है कि एक सेक्स वर्कर को लाकर आप कहानियां बना सकते हैं तो केरल इन्हें सुनने से थक चुका है।

 

अगर कोई महिला कहे कि उसके साथ एक बार दुष्कर्म हुआ है तो हम समझ सकते हैं।

 

कोई भी आत्मसम्मान वाली महिला या तो दुष्कर्म के बाद मर जाएगी या दोबारा अपने साथ दुष्कर्म नहीं होने देगी, लेकिन वो कहती है कि उसके साथ पूरे राज्य में दुष्कर्म हुआ।

 

केरल कांग्रेस प्रमुख रामचंद्रन का यह विवादित बयान कथित तौर पर सोलर घोटाले में शामिल एक महिला को लेकर की गई थी। इस महिला ने हाल ही में एक कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे।

 

हालांकि विवाद बढ़ने पर रामचंद्रन अपने बयान से पलट गए और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान से किसी को चोट पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।

 

 

वहीं केरल की महिला और बाल विकास मंत्री केके शैलजा ने भी इस बयान के लिए रामचंद्रन की आलोचना की है। मानव समाज में दुष्कर्म सबसे बुरा और क्रूर अपराध है।

 

यह उस महिला की गलती नहीं है जो ऐसे अपराधों की शिकार होती है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन को इस तरह के गलत बयान नहीं देने चाहिए थे। इस तरह की टिप्पणियों की व्यापक रूप से निंदा की जानी चाहिए।