कोरोना वायरस को लेकर सऊदी अरब से आई बड़ी खबर!

,

   

बीते वर्ष से लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर आज इतना बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सऊदी अरब ने एक बड़ा फैसला लिया है।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, सऊदी अरब ने मक्का में आने वाले तीर्थयात्रियों पर रोक लगा दी है। वहीं यह रोक स्थानीय नागरिकों पर भी होगी। ‘उमरा’ यात्रा पर प्रतिबंध कब तक जारी रहेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 

यह फैसला पवित्र शहर मक्का और मदीना में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है। सउदी प्रेस एजेंसी ने आंतरिक मामलों के मंत्रालाय की ओर से जारी बयान के हवाले से यह जानकारी दी है।

 

ईरान के सभी राज्‍य कोरोना से प्रभावित: मिली जानकारी के अनुसार इस बात का पता चला है कि सउदी अरब ने इससे एक हफ्ते पहले खाड़ी सहयोग परिषद के सभी छह देशों के नागरिकों के मक्का एवं मदीना जाने पर रोक लगा दी थी।

 

बताया जाता है कि सउदी अरब में सोमवार को कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई थी। सऊदी अरब में ईरान से लौटे एक नागरिक को वायरस से संक्रमित पाया गया था।

 

उधर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बताया है कि मुल्क के सभी प्रांत कोरोना वायरस से प्रभावित हो गए हैं। ईरान में अब तक वायरस की चपेट में आकर 92 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,922 लोग संक्रमित बताए जाते हैं।