अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प फरवरी में कर सकते हैं भारत का दौरा

, ,

   

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में भारत की यात्रा कर सकते हैं। यह बात सूत्रों के हवाले से पता चली है। जानकारी के अनुसार वे भारत आने की योजना बना रहे हैं।

 

 

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, तीन साल पहले पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी।

 

 

 

मंगलवार को भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए ब्लूमबर्ग ने यह जानकारी दी

 

 

 

वाशिंगटन के साथ संबंधों को अधिक घनिष्ठ बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महीने के अंत में भारत के वार्षिक गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए ट्रंप को आमंत्रित किया था, लेकिन फिलहाल राष्ट्रपति चुनाव संबंधित कार्यों के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है।

 

 

 

ब्लूमबर्ग के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीखों पर काम करने के लिए एक दूसरे से संपर्क में हैं।