क्या जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने पर काम कर रही है योगी सरकार!

,

   

जनसंख्या नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों में इस पर हुए काम का अध्ययन किया जा रहा है। वहां की स्थिति को समझते हुए प्रदेश में अगला कदम उठाया जाएगा।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने बताया कि विधानसभा में हमारा रिकॉर्ड देखें। पुराना परिवार नियंत्रण का जो कानून था, उसका क्या हाल है।

 

यह सवाल हमेशा पूछा जाता है। इसको बदलने की बात होती है। इस बात को विधानसभा सत्र के दौरान रखा गया था, इसे लेकर विधायकों की चिंता है।”

 

उन्होंने कहा कि मैंने भी सुना है कि कुछ राज्यों में दो से ज्यादा बच्चे वाले नेता चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इस पर हम लोग भी सोच रहे हैं। विभाग ने बताया है कि कई प्रदेश की सरकारों ने इस पर काम करना शुरू किया है।

 

कागज मंगवाए हैं। उत्तराखंड ने भी किया था, हाइकोर्ट ने इसके स्टेप डाउन कर दिया। अब सुप्रीम कोर्ट में गए हैं। दक्षिण में भी यह चल रहा है। सभी जगह की सूचनाओं को एकत्रित करके इसे हम देखेंगे।