14 साल की नाबालिक ने बच्ची को बलात्कार करने की कोशिश की!

, ,

   

लॉकडाउन में कई शर्मनाक मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नहटौर में सामने आया है।

 

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात 14 साल के किशोर ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना के बाद 3 साल की बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस नाबालिग आरोपी से इस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मासूम बच्ची का पुलिस मेडिकल टेस्ट भी करा रही है।

 

नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल के लड़के पर 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। किशोर बच्ची के पड़ोस में रहता है।

 

थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है। मासूम बच्ची के परिजनों ने पुलिस को देर रात ही सूचना दे दी थी।

 

एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को रात को इस मरह की सूचना मिली थी। उन्होंने बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।

 

आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। नाबालिग होने की वजह से उसको गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में घटना सही पाई गई है।