युवराज, हरभजन ने दी अफरीदी के NGO को आर्थिक मदद, हो रही है आलोचना!

, ,

   

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वो लोगों से शाहिद अफरीदी के NGO की मदद करने की अपील कर रहे हैं।

 

इससे पहले हरभजन सिंह ने भी लोगों से अफरीदी की एनजीओ को सहयोग करने के लिए कहा था और उन्होंने ही युवी को टैग भी किया था। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अफरीदी अपनी एनजीओ से देश के लोगों की मदद कर रहे हैं।

 

 

स्पोर्ट्स किड़ा पर छपी खबर के अनुसार, युवी द्वारा किया गया यह ट्वीट उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और ट्विटर पर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

 

 

हिन्दुस्तान लाइव पर छपी खबर के अनुसार, युवराज ने टि्वटर पर लिखा, “यह काफी मुश्किल समय है। यह समय है जब हम एक दूसरे के साथ आएं खासकर उनके जिनको जरूरत है। अपना फर्ज निभाते हैं।

 

https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1244148978326765568?s=20

 

मैं शाहिद अफरीदी और एसएएफ संस्था का समर्थन करता हूं। कृपया डोनेटकोरोना डॉट कॉम पर दान दीजिए। घर में रहिए।” इस ट्वीट में युवराज सिंह ने हरभजन सिंह को भी टैग किया है, जिसके बाद दोनों भारतीय खिलाड़ियों से फैन्स नाराज हो गए हैं।

 

https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1244148978326765568?s=20

 

विश्वभर में तबाही मचा रहे घातक कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयासों के तहत कई देशों में सख्ती से लॉकडाउन (बंद) लागू किया गया है, जिसके कारण दुनिया की करीब आधी आबादी को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है।

 

https://twitter.com/BACK_BencherGuy/status/1244920253408104448?s=20

 

BCCI ने बताया, T20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने पर इस साल कब हो सकता है IPL

 

 

इस वायरस के संक्रमण को काबू करने के लिए दुनियाभर में तमाम प्रयासों के बावजूद लोगों के संक्रमित होने और मारे जाने का सिलसिला थम नहीं रहा। दुनिया के185 देशों में 8 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं और मरनेवालों की तादाद 38 हजार के पार हो चुकी है।