लॉक डाउन- ज़ायरा वसीम ने ट्वीट कर मुस्लिमों को दिया ये सुझाव !

,

   

ज़ायरा वसीम ने एक पोस्ट  शेयर किया है जो की अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लॉक डाउन के दौरान मुसलमानों को अपने समय का सदुपयोग करने के बारे में सुझाव  दिया है।

पोस्ट में उन्होंने मुसलमानों को कुरान पढने, ज्यादा से ज्यादा धर्म को समझने, परिवार के प्रति दायित्वों का ध्यान रखने और नमाज अदा करने में अपना समय समर्पित करने का सुझाव दिया है।

https://twitter.com/ZairaWasimmm/status/1249366487187374090?s=20

उन्होंने लिखा है लॉकडाउन के दौरान, दूसरी गतिविधियों में शामिल होने के बजाय, मुसलमान इस्लाम को समझने में अपना समय बिता सकते हैं। यह उल्लेख किया जा सकता है कि लॉकडाउन के बीच, कई मुस्लिम विशेष रूप से युवा अपने खाली समय का उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनमें से कुछ लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए भी पाए जाते हैं।