आर्थिक मंदी: Zomato ने 540 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला!

,

   

Zomato ने अपनी कस्टमर सपोर्ट टीम से 540 कर्मचारियों को निकाल दिया है, जो कंपनी के कुल कर्मचारियों का 10 फीसदी हिस्सा है। कंपनी ने इस बात की जानकारी शनिवार को एक ब्यान जारी कर दी है। पिछले एक महीने में कंपनी द्वारा दूसरी बार कर्मचारियों की संख्या में कटौती की गई है।

इससे पहले फुड एग्रीगेटर ने अगस्त में 60 कर्मचारियों की छंटनी की थी। जोमैटो ने कहा है कि इन नौकरियों को ऑटोमेटेक कर दिया गया है और जिन कर्मचारियों को निकाला गया है उन्हें दो से चार महीने का भुगतान किया गया है।

टाइम्स नाऊ पर छपी खबर के अनुसार, कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘पिछले कुछ महीनों में हमने देखा है कि हमारे टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट और प्लेटफॉर्म बेहतर हुए हैं। हमने सर्विस रिजॉल्यूशन की स्पीड बेहतर कर ली है और अब हमारे सिर्फ 7.5 फीसदी ऑर्डर को सपोर्ट की आवश्यकता होती है।’

जोमैटो का कहना है कि वह निकाले गए कर्मचारियों के लिए रोजगार मेला का आयोजन करेंगे और उन्हें मिलने वाले इंश्योरेस सपोर्ट को जनवारी 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है।

ऑनलाइन फुड एग्रीगेटर ने कहा है कि ये कदम कॉस्ट कटिंग के तहत नहीं उठाया गया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है, ‘इस साल हमें 1200 लोगों को रोजगार पर रखा है और 400 अन्य लोगों को जल्द ही नियुक्त किया जाएगा।’