मोदी अब दोबारा सत्ता में नहीं आ रहे हैं- सलमान खुर्शीद

,

   

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कन्नौज में प्रियंका गांधी और राफेल मुददे पर बड़ी बातें कही। इसके साथ ही उन्होंने 2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने दावा भी किया।

कांग्रेस में प्रियंका के मुख्य भूमिका में आने पर सलमान खुर्शीद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी हमारे अध्यक्ष हैं। उन्होंने यह देखा कि फ़ौज तैयार करनी है। हमारे पास जितने अच्छे सिपाही हैं, अच्छे लड़ाकू हैं। इस लड़ाई के लिए उनको फील्ड में उतारें।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, सलमान खुर्शीद ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक बात स्पष्ट है कि मोदी नही आ रहे हैं। बीजेपी की सरकार नहीं बन रही है। कांग्रेस की मिली जुली सरकार बनेगी।

अलग अलग प्रान्तों में बने गठबंधन से मिलकर सरकार बनाएंगे। हमें कम से कम तीन गुना सीटें इस चुनाव में मिलेगी और कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर निकलेगी।

राफेल मामले पर कहा कि राफेल मुद्दा चुनावी मुद्दा होगा क्योंकि यह सुरक्षा से जुड़ा है। इसलिए मैं नहीं मानता हूं कि वह इस पर पर्दा डाल पाएंगे। जब वो हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं सच्चाई देने के लिए अगर उन्होंने कुछ गलत न किया होता तो खुल आपको लोगों बताते कि हमने कुछ गलत नहीं किया है।