अगर कांग्रेस हमसे गठबंधन के लिए संपर्क करेगी तो हम बिल्कुल तैयार हैं- शिवपाल यादव

   

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमारी बात तो नहीं हुई है, लेकिन जितनी भी सेकुलर पार्टी हैं। जिसमें से एक कांग्रेस भी है। अगर कांग्रेस हमसे गठबंधन के लिए संपर्क करेगी तो हम बिल्कुल तैयार हैं।

आपको बता दें कि रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि यूपी में हमारे साथ कोई भी सेकुलर पार्टी आती है, जिसका मकसद भाजपा को हराना है तो हम उसका स्वागत करेंगे।

इसके पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि वह सपा-बसपा गठबंधन में भी शामिल होने के लिए तैयार हैं, बशर्ते उन्हें सम्मानजनक सीटें मिलें।