आंध्रा से आने वाली मछलियों पर बिहार में लगी रोक, बताया खतरनाक!

   

आप मछली खाने के शौकिन हैं और अपने स्वास्थ्य से प्यार है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आंध्र प्रदेश से आने वाली मछलियों को या बिहार में रहकर मछली खाना किसी खतरे से कम नहीं है। बिहार में मछलियों के खाने से लोग कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

दरअसल बिहार में आने वाली मछलियों में फर्मलीन, कैडमियम लेड और फॉर्मल डिहाइड की मात्रा पाई गई है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

फर्मलीन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की खबरें आ रही थी। दरअसल फर्मलीन का प्रयोग मछलियों को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से कैंसर होने की संभावना बहुत अधिक होती है। कैडमियम, ई कचरे और औद्योगिक कचरे में पाया जाने वाला बेहद नुकसान पहुंचाने वाला तत्व है।

मछलियां अक्सर पानी में कैडमियम युक्त भोजन करती हैं और इसकी थोड़ी सी भी मात्रा हमारे जीवन में विभिन्न बीमारियों का कारण बन सकती है। इससे बुखार, मांस पेशियों में दर्द, ब्रांकाइटिस, निमोनिया के अलावा लीवर पर घातक प्रभाव पड़ सकता है और न केवल वे डैमेज हो सकते हैं बल्कि कैंसर भी हो जाता है।

साभार- ‘ज़ी न्यूज़’