कर्नाटक में राजनीतिक संकट: कांग्रेस के पांच विधायकों का पार्टी से संपर्क नहीं!

,

   

कर्नाटक में सियासी ड्रामा एक बार फिर शुरू हो गया है। इस बार यह ड्रामा राज्य की सीमाओं को पारकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गया है। राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा के 104 विधायक देश की राजधानी दिल्ली सटे गुरुग्राम के एक रिसॉर्ट में डेरा डाल दिया है।

दिल्ली में रहने के कारण भाजपा विधायक संक्रांति के उत्सव का आनंद भी जनता के बीच नहीं ले पाएंगे। भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर उनके विधायक तोड़ने का आरोप लगाया है।

प्रदेश भाजपा के प्रमुख और पूर्व सीएम बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) भाजपा विधायकों को तोड़ना चाहती है। हम लोग इकट्ठे हैं और अभी हम लोग दिल्ली में एक-दो दिन रुकेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आई टी ग्रैंड होटल में भाजपा के विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया की एंट्री बिल्कुल बंद कर दी गई है। कांग्रेस के पांच विधायक भी लापता बताए जा रहे हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

भाजपा ने सरकार बनाने को लेकर ऑपरेशन कमल चलाने की बात को खारिज किया। येदियुरप्पा कि सभी विधायकों को चुनाव की रणनीति तय करने के संबंध में दिल्ली बुलाया गया है। सरकार बनाने को लेकर अगर को बात होगी तो शीर्ष नेता आपको बताएंगे।

साभार- ‘अमर उजाला’