जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 1,144 नए मामले आए, 2 मौतें

   

जम्मू, 16 अप्रैल । जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को 1,144 नए मामले आए, जिसके साथ सक्रिय मामलों की कुल संख्या 144,021 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में से जम्मू संभाग से 414 और कश्मीर संभाग से 730 मामले सामने आए।

केंद्र शासित प्रदेश में और 562 मरीज ठीक हुए, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 131,353 हो गई।

शुक्रवार को कोविड संक्रमित और दो लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2,048 लोग जानलेवा वायरस का शिकार हो चुके हैं।

सक्रिय मामलों की संख्या 10,620 है, जिनमें से 4,123 जम्मू संभाग के हैं और 6,497 कश्मीर संभाग के हैं।

–आईएएनएस

एसजीके/एएनएम