पीएम मोदी ने पहले पत्नी की जानकारी छुपाई और अब शिक्षा क् ब्योरा नहीं दे रहे हैं- दिग्विजय सिंह

,

   

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोलते हुए उनके ऊपर कई जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, दिग्विजय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 तक अपने दांपत्य जीवन का ब्यौरा नहीं दिया, पत्नी के बारे में जानकारी छिपाई और अब शिक्षा का ब्यौरा नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सत्य-अहिंसा के रास्ते पर ले जाने वालों और झूठे, जुमलेबाजों व नफरत फैलाने वालों के बीच है।

गौरतलब है कि भोपाल संसदीय क्षेत्र से दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवराज द्वारा दिग्विजय को ‘बंटाधार रिटर्न्‍स’ कहा जा रहा है।

बीजेपी की टिप्पणियों का दिग्विजय सिंह ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। सिंह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को खुली चुनौती है कि वे अपने 15 साल के शासनकाल और मेरे 10 साल के कार्यकाल पर खुली बहस कर लें।