बड़ी खबर: यूपी के इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी!

,

   

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने परदादा पं. जवाहर लाल नेहरू की सीट फूलपुर से चुनाव लड़ सकती हैं। उनकी ओर से चुनाव लड़ने की हामी भरने के बाद इसके कयास बढ़ गए हैं।

शहर कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को दोबारा इस आशय का प्रस्ताव पारित कर पार्टी हाईकमान को भेजा। इस प्रस्ताव में प्रियंका हो फूलपुर या इलाहाबाद दोनों में से किसी एक सीट से प्रत्याशी बनाने का आग्रह किया गया है। पार्टी नेताओं ने जल्द ही इस दिशा में अधिकारिक एलान होने के संकेत दिए हैं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, हाल में ही संगम पर पूजा और बड़े हनुमान, अक्षयवट के दर्शन के साथ गंगा के रास्ते पूर्वी यूपी के चुनाव अभियान के प्रियंका के श्रीगणेश को इसी सियासी पारी का हिस्सा माना जा रहा है।

कहा जा रहा है कि प्रयागराज से काशी तक वाटर शो और रोड शो के जरिए प्रियंका ने अपनी जमीन तलाशने की कोशिश की थी।

तब उन्होंने साफ कहा था कि अब वह देश बचाने के लिए घर से निकल चुकी हैं। वैसे पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही प्रयागराज के कार्यकर्ता प्रियंका को फूलपुर से उम्मीदवार बनाने की मांग करते रहे हैं। इसके लिए कई बार पत्र लिखने के साथ ही प्रस्ताव तो भेजे ही गए थे, पोस्टर वार भी हुआ था।