रूस में दर्ज कोरोना के 8,828 नए मामले

   

मॉस्को, 25 अप्रैल । रूस में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस महामारी के 8,828 नए मामले दर्ज हुए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 4,753,789 तक पहुंच गई है। आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने इसकी जानकारी दी है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि बीते समयावधि में हुई 399 नई मौतों के साथ अब तक 107,900 लोगों ने महामारी की चपेट में आकर अपनी जानें गंवा दी हैं। इस दौरान 9,254 लोगों ने महामारी को मात भी दी है, जिसके साथ ही यहां अब तक कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 4,380,468 हो गई है।

रूस में मॉस्को कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां बीते 24 घंटे में 2,541 मामलों की पुष्टि हुई है और इसी के साथ यहां दर्ज हुए कुल मामलों की संख्या 1,077,783 हो गई है।

देश में अब तक 12.75 करोड़ से अधिक टेस्ट कराए जा चुके हैं।

Disclaimer: This story is auto-generated from IANS service.