भारत में कोरोना वायरस के 18 मामले सामने आए!

,

   

भारत में कोरोना वायरस ने खलबली मचा दी है। दिल्ली-एनसीआर में नए मामले सामने आने के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार की हरकत में आ गई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इटली से आए 21 लोगों को दिल्ली के ITBP आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। ये सभी लोगों में काेरोनावायरस की पुष्टि की गई है।

 

इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी कोरोनावायरस से पीड़ित है। AIIMS ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इटली से भारत आने पर इन्हें अलग रखा गया था।

 

दिल्ली आने पर AIIMS में इनके सैंपल की जांच की गई तो सभी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को छावला के ITBP कैंप में रखा गया है।

 

कल दोपहर से इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। इटली से आए इस दल में कुल 24 लोग शामिल हैं। इसमें 21 इटेलियन और 3 इंडियन हैं। इसमें से इटली के 14 टूरिस्ट में कोरोना पाया गया है जबकि भारत का एक और शख्स कोरोना से पीड़ित मिला है।

 

इस प्रकार भारत में 18 लोग काेरोना वायरस से पीड़ित हो गए हैं

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोनो वायरस के बारे में मंत्रिमंडल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सभी सावधानियां बरती जा रही हैं, ये समस्या विदेशों से आवाजाही करने वाले लोगों से फैली है।