कांग्रेस से गठबंधन नहीं हुई तो AAP ने बीजेपी से साठगांठ का आरोप लगाया!

,

   

राजधानी दिल्ली के राजनीतिक मैदान की तीन प्रमुख पार्टियां यानि भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच ट्विटर पर रोचक बयान बाजी देखने को मिली। एक तरफ कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को सहायता की पेशकश की तो आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के बीच सांठगांठ का आरोप लगा दिया।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट खराब चल रही है और पार्टी ने इसको लेकर वेबसाइट पर लिखा हुआ है कि वेबसाइट पर कुछ मैंटेनेंस का काम हो रहा है और जल्दी ही साइट फिर से शुरू कर दी जाएगी।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, कांग्रेस ने अपने ट्विटर हेंडल से भाजपा की बंद पड़ी वेबसाइट का फोटो शेयर करते हुए मजाकिया लहजे में सहायता की पेशकश कर डाली।

कांग्रेस की इस सहायता की पेशकश को आम आदमी पार्टी ने तुरंत उठा लिया और कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने दिल्ली में उनके साथ गठबंधन नहीं करके भाजपा की मदद की है उसी तरह यहां भी मदद की पेशकश की जा रही है।

आम आदमी पार्टी ने लिखा कि चुनावों के दौरान जब भी भाजपा डाउन होगी, कांग्रेस उसे उठने में मदद करेगी। आम आदमी पार्टी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की मदद कर रही है।