बिहार में AIMIM की जीत पर गिरिराज सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा- जिन्ना समर्थक..?

,

   

बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट जीतकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बिहार विधानसभा में अपना खाता खोल लिया है।

https://twitter.com/TimesNow/status/1187611238190088192?s=19

गिरिराज सिंह ने बिहार के लिए खतरा बताया
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, एआईएमआईएम की इस जीत को केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने सामाजिक समरसता के लिए खतरा बताया है।

ट्वीट कर लिखा खतरनाक रिजल्ट
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले सिंह ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को सचेत करते हुए ट्वीट कर लिखा कि बिहार के उपचुनाव में सबसे खतरनाक परिणाम किशनगंज से उभर कर आया है।

जिन्ना की सोच रखती है ओवैसी की पार्टी
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम जिन्ना की सोच वाली है, ये वंदे मातरम से नफरत करते हैं। इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है।

बिहारियों को भविष्य के बारे में सोचना चाहिए
भाजपा के ‘फायरब्रांड’ नेता माने जाने वाले गिररिाज सिंह ने बिहार के लोगों को सचेत करते हुए आगे लिखा कि बिहारवासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।

कमरुल होदा ने दस हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की
उल्लेखनीय है कि एआईएमआईएम ने बिहार विधानसभा में अपना खाता खोल लिया है। किशनंगज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एआईएमआईएम ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली है। इस उपचुनाव में एमआईएमआईएम के कमरूल होदा ने 10 हजार से अधिक मतों से भाजपा की प्रत्याशी स्वीटी सिंह को पराजित किया।