भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर फेल- कांग्रेस नेता अख़लाक अहमद

,

   

भारतीय जनता पार्टी देश नहीं चला पा रही है इसलिए वह विपक्ष को कमजोर करने पर अपनी ताकत झोंक रही है। 

 

देश कोरोना महामारी से निपटने में फेल हो गया
देश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया गया है
नौजवान तो बेरोजगार था ही अब मध्यम वर्ग भी रोजी-रोटी को परेशान है।

 

छात्रों का भविष्य अधर में है देश की सीमाएं असुरक्षित हैं। 
महिलाओं से बलात्कार में भारत पूरी दुनिया में बदनाम है। 
भ्रष्टाचार तो प्रधानमंत्री केयर फंड तक पहुंच गया है। 
अपराध तो विकास दुबे के तांडव से पता चल रहा है। 

 

भाजपा और उसकी सरकार उपरोक्त समस्याओं पर ध्यान न दे कर विपक्ष को ही कमजोर करने की कोशिश कर रही है ताकि उसकी अपनी कमजोरियों पर कोई चर्चा न हो सके।

 

लेकिन भारत की जनता अब भारतीय जनता पार्टी को और मौका देने के मूड में नहीं है। 

 

अब जनता भारतीय जनता पार्टी के झांसे में आने वाली नहीं है,
इस लिए कांग्रेस पार्टी अब जन समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी को संसद से लेकर सड़क तक घेरने का मन बना चुकी है।
जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस अब एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।